क्या पूर्ण लॉकडाउन की तरफ देश बढ़ रहा है…जानें क्या है राज्यों का हाल

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्य प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्य पहली लहर की ‘पीक’ को भी पार कर चुके हैं। कुछ और राज्य भी इस ओर बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने राज्यों से 70 प्रतिशत आरटी-पीसीआर जांच करने का आग्रह किया और तेजी से हर संपर्क का पता लगाने पर जोर दिया।

में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों को देखते हुए लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या फिर से पूरे देश में लॉकडाउन लग सकता है। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली समेत अनेक राज्यों ने आंशिक लॉकडाउन से लेकर नाईट कर्फ्यू लागू किया है। सोशल मीडिया पर भी यह सवाल उठ रहा है कि क्या देश में फिर से लॉकडाउन लगाने की तैयारी तो नहीं हो रही है। हालांकि, पीएम मोदी ने बढ़ते मामलों पर चिंता जताने के साथ ही दो टूक कहा है कि फिलहाल संपूर्ण लॉकडाउन की जरूरत नहीं है। पीएम ने नाईट कर्फ्यू का भी समर्थन किया है। ऐसे में जानते हैं कि देश के अलग-अलग राज्यों में क्या हालात हैं…

मध्यप्रदेश : पांच जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन
कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के चलते मध्य प्रदेश के पांच जिलों रतलाम, बैतूल, कटनी, खरगोन एवं छिंदवाड़ा में सात से नौ दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की गई है। भोपाल शहर के कोलार क्षेत्र में शुक्रवार शाम छह बजे से नौ दिन का लॉकडाउन लगाया जाएगा। साथ ही दमोह को छोड़कर प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक 60 घंटे तक लॉकडाउन और समस्त नगरीय क्षेत्रों में आठ अप्रैल से रात 10 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू रहेगा।

छत्तीसगढ़ : तीन जिलों में लगा लॉकडाउन
राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजनांदगांव जिला प्रशासन ने जिले में 10 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की है। इससे पहले राज्य के रायपुर और दुर्ग जिले में भी लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 10,652 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started